फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Erosion: Four houses swallowed by the river during the floods; road washed away; population of 20,000 affected.

कटान : बाढ़ में चार घर नदी में समा गए सड़क टूटी, 20 हजार की आबादी प्रभावित

Sat, 19 Sep 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Erosion: Four houses swallowed by the river during the floods; road washed away; population of 20,000 affected.
सरयू नदी के बाढ़ का पानी कम होने के बाद शुरु हुआ कटान।जागरुक पाठक
बैरिया। सरयू नदी का जलस्तर स्थिर होने के बावजूद सुरेमनपुर दियरांचल में एक बार फिर कटान तेज हो गई है। गोपाल नगर टाड़ी में बृहस्पतिवार की रात चार लोगों के मकान सरयू की धारा में समा गए। 6 मकान कटान की जद में हैं। उधर, गोपालनगर में रामबालक बाबा मुख्य सड़क मार्ग पिछले दिनों सरयू नदी की बाढ़ में टूट गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी में जिन लोगों के मकान कटकर विलीन हुए हैं, उनमें गोपाल नगर टाड़ी निवासी रामनरेश यादव, राम पलट यादव, सत्येंद्र यादव और साधु यादव शामिल हैं। वहीं राम नारायण यादव, कमलेश यादव, बाबूराम यादव, फिरंगी यादव और रामबाबू यादव सहित आधा दर्जन लोगों के मकानों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कटान इसी तरह जारी रहा तो ये मकान भी कभी भी नदी में समा सकते हैं। दूसरी ओर शिवाल मठिया, गोपाल नगर और वशिष्ठ नगर गांव के सामने सरयू लगातार उपजाऊ जमीन काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाई छपरा-अधिसिझुआ के सामने भी तेजी से उपजाऊ भूमि नदी में विलीन हो रही है। कटान के कारण गोपाल नगर टाड़ी के ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार समाचार लिखे जाने तक तहसील का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कटान स्थल का निरीक्षण करने नहीं पहुंचा था। इधर, जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों की मुश्किलें बनी हुई हैं।
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से कटान प्रभावित क्षेत्र में तत्काल राहत और बचाव कार्य कराने तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश देने की मांग की है।

उधर, गोपालनगर में रामबालक बाबा मुख्य सड़क मार्ग पिछले दिनों सरयू नदी की बाढ़ में टूट गया है। इससे गोपालनगर और वशिष्ठ नगर गांवों के लगभग 20 हजार लोगों का आवागमन बाधित है। यह सड़क पंचायत भवन गोपालनगर के पास क्षतिग्रस्त हुई है। पीडब्ल्यूडी के आजमगढ़ चीफ ने बताया कि अधिशासी अभियंता को सड़क मरम्मत के लिए आदेशित किया गया है।

सरयू नदी के बाढ़ का पानी कम होने के बाद शुरु हुआ कटान।जागरुक पाठक

सरयू नदी के बाढ़ का पानी कम होने के बाद शुरु हुआ कटान।जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed