फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Equipment will be purchased in Women's Hospital from 1.73 crores

1.73 करोड़ से महिला चिकित्सालय में खरीदे जाएंगे उपकरण

Fri, 01 Apr 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Equipment will be purchased in Women's Hospital from 1.73 crores
बलिया। महिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधाओं के विकास और उच्चीकरण के लिए 1.73 करोड़ की लागत से नए उपकरण खरीदे जाएंगे। शासन ने प्रदेश के पांच चिकित्सालयों के साथ ही बलिया के लिए भी इसकी स्वीकृति दी है। इससे महिला चिकित्सालय में मरीजों को अच्छी सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के महिला अस्पताल के दिन बहुरने वाले हैं। अब अस्पताल में कई सुविधाओं बढ़ाई जाएंगी। इससे मरीजों के साथ ही तीमारदार भी राहत महसूस कर सकेंगे। महिला अस्पताल में सुविधाओं के विकास के लिए उपकरणों की खरीद संबंधी प्रस्ताव मार्च में शासन को भेजा गया था। अब शासन की ओर से इसे स्वीकृति दी गई है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पांच अस्पतालों को उच्चीकृत करने का निर्णय लिया है। इनमें जिला महिला चिकित्सालय भी शामिल है। अस्पताल के ओटी में और उपकरण के साथ ही सुविधाएं बढ़ेंगी। साफ-सफाई के साथ ही पेयजल की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया जाएगा। चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों के बैठने और आराम करने की व्यवस्था की जाएगी। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुमिता सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव मार्च में शासन को भेजा गया था। स्वीकृति की जानकारी अभी नहीं है। बजट आने पर अस्पताल के उच्चीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। अस्पताल के उच्चीकरण से जनता को खास कर महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed