फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal mining in Ballia Equalized sand dunes with JCB

बलिया में अवैध खनन: जेसीबी से बराबर किए गए बालू के टीले, मामला उजागर होते ही फैला सन्नाटा

Sat, 16 Apr 2022 01:44 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2022 01:44 PM IST
सार

बलिया में अवैध खनन का मामला सुर्खियों में आते खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। शुक्रवार को प्रभारी उप जिलाधिकारी राहुल यादव व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने गंगा तट, शिवपुर घाट व सती घाट का औचक निरीक्षण किया तो लाखों रुपये का लाल बालू मौके पर डंप मिला।

विज्ञापन
Illegal mining in Ballia Equalized sand dunes with JCB
अवैध खनन का मामला सुर्खियों में आया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में अवैध खनन का मामला सुर्खियों में आते खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। शुक्रवार को प्रभारी उप जिलाधिकारी राहुल यादव व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने गंगा तट, शिवपुर घाट व सती घाट का औचक निरीक्षण किया तो लाखों रुपये का लाल बालू मौके पर डंप मिला। इस संबंध में अधिकारियों ने खनन विभाग से रिपोर्ट मांगी है।  उधर, अधिकारियों के आने के पहले ही पुलिस ने जेसीबी लगा कर बालू के ऊंचे टीलों को बराबर करा दिया था।

विज्ञापन


प्रभारी उपजिलाधिकारी राहुल यादव व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार से तस्करी कर लाल बालू जयप्रकाश नगर से लेकर सतीघाट तक डंप करने की सूचना मिली थी। सत्यता जानने के लिए हम लोग पहुंचे तो देखा कि जो बताया गया है उससे कहीं ज्यादा बालू डंप किया गया था। उप जिलाधिकारी ने गंगा तट पर से ही खनन विभाग को सूचना दी और इस संबंध में खनन विभाग के अलावा राजस्व, बैरिया और दोकटी पुलिस को अवैध लाल बालू के संबंध में आख्या देने को कहा।
विज्ञापन


बताया कि शनिवार को तहसील में इस संबंध में बैठक कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, अधिकारियों के आने के पूर्व ही किसी ने इसकी सूचना दोकटी पुलिस को दे दी। बालू माफियाओं को निर्देशित करने के साथ ही पुलिस शिवपुर घाट पर जा पहुंची और आनन-फानन में डंप अवैध बालू को जेसीबी से समतल कराया जाने लगा। इसी बीच जेसीबी वालों को भी पता चल गया कि प्रशासन सती घाट पर आ गया है। जिसके बाद वे जेसीबी लेकर दोकटी दियारे में भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच ट्रैक्टर, दो ट्रक व दो डंपर सीज

बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर लाल बालू ले कर जा रहे ओवरलोड पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों और दो ट्रकों को पुलिस ने सीज कर दिया। चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि लाल बालू ले जा रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों और दो ट्रकों को पुलिस ने ओवरलोड में सीज किया है। इसकी रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जाएगी। इसके अलावा अवैध खनन की गई मिट्टी लेकर जा रहे दो डंपरों को भी सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed