फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employment training will be given during the quarantine

क्वारंटीन के दौरान रोजगारपरक दिया जाएगा प्रशिक्षण

Mon, 27 Apr 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Employment training will be given during the quarantine
बलिया। देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे श्रमिकों को क्वारंटीन के दौरान रोजगारपरक प्रशिक्षण देने की भी पहल की जा रही है। इससे कार्यों की जानकारी लेने के साथ समय का सदुपयोग भी कर सकेंगे। इसके लिए रोजगार क्षेत्र में काम करने वाले विभाग जिला उद्योग केंद्र, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), आईटीआई, रोजगार कार्यालय और कौशल विकास मिशन मिलकर काम करेंगे। ये सभी विभाग संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशन में काम करेंगे। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने श्रीमती गर्ग को नोडल अधिकारी बनाकर यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत देश के विभिन्न महानगरों में कार्य करने वाले व्यक्ति भारी संख्या में जनपद में वापस आ रहे हैं। छह हजार से अधिक व्यक्ति जनपद में वापस आ चुके हैं, जबकि विभिन्न महानगरों में फंसे व्यक्तियों को चरणबद्ध रूप से वापस लाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है और वापसी शुरू भी है। आने वाले व्यक्तियों में अधिकांश छोटे उद्योग, व्यवसाय, दैनिक मजदूरी तथा फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले मजदूर हैं, जिनकी सम्भावित संख्या 10 हजार के आसपास है। इस प्रकार कुशल व अकुशल श्रेणी के दैनिक मजदूरों की संख्या लगभग 16 हजार होंगे। ऐसे व्यक्तियों को मनरेगा के अतिरिक्त रोजगार के अन्य अवसर भी उपलब्ध कराने के लिए जनपद में एक समेकित कार्ययोजना बनाने का प्रयास हो रहा है। इसके लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (स्वत: रोजगार) अन्नपूर्णा गर्ग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इनके द्वारा ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में आ रहे इन अतिरिक्त लोगों का सर्वे कराकर एक कार्ययोजना तथा उसके क्रियान्वयन की कार्यवाही की जाएगी। रोजगार क्षेत्र में कार्य करने वाले विभाग इनके निर्देशन में काम करेंगे।
विज्ञापन

कौन किस क्षेत्र में है माहिर, इसका होगा सर्वे
बलिया। बाहर से आने वाले लोगों में सबसे ज्यादा श्रमिक या मजदूरों की संख्या है। ऐसे में कौन किस क्षेत्र में माहिर है इसका सर्वे होगा। पांच विभागों की बनाई गई समिति समिति क्वारंटीन के दौरान सुनियोजित ढंग से सोशल डिस्टेसिंग व सतर्कता बरतते हुए उनकी कुशलता के क्षेत्र का सर्वे करेगी। इसके साथ ही क्वारंटीन की अवधि में ही रोजगारपरक कार्यों के प्रशिक्षण देने की पहल करेगी। इसका उद्देश्य यही है कि इस खाली समय का बेहतर सदुपयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग-प्राणायाम से जुड़ी संस्थाओं का भी लिया जाएगा सहयोग
बलिया। क्वारंटीन सेंटर में लोगों को रखा जाएगा। इसमें रोजगार प्रशिक्षण देने के अलावा आवश्यकतानुसार योगा-प्राणायाम व ध्यान से सम्बंधित संस्थाओं व अन्य गैर सरकारी संस्थाओं का भी इस कार्य में सहयोग लिए जाने पर विचार हो रहा है। पांच विभागों की यह समिति जनपद में आने वाले व्यक्तियों को महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित सूती कपड़े के दो-दो मॉस्क भी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed