फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employees took out bike procession

कर्मचारियों ने निकाला बाइक जुलूस

Tue, 05 Oct 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Employees took out bike procession
पुरानी पेंशन सहित अन्य अन्य मांगों को लेकर निकले गए जुलूस में शामिल बाइक सवार कर्मचारी। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के आवाह्न पर मंगलवार को कर्मचारियों और शिक्षकों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। शहर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम राजेश कुमार को पुरानी पेंशन, कैशलेस चिकित्सा, सातवें वेतन आयोग की वेतन विसंगति समेत सरकार को संबोधित 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कलेक्ट्रेट परिसर ने जुटे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए परिषद की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकार ने अगर कर्मचारियों की जायज मांगें नहीं मानी तो आने वाले चुनाव में उनको गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकारी पुरानी पेंशन बहाल करने, शिक्षामित्रों और अनुदेशक को नियमित करने व आशा बहू, रसोइया, आंगनबाड़ी सहित सभी संविदाकर्मियों को न्यूनतम 21 हजार मानदेय एवं राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग समेत तमाम वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे पूरा नहीं करती है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हो जाती है, यह लड़ाई जारी रहेगी। अधिकार मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महासचिव वेद प्रकाश पांडेय और राजेश पांडेय आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान सुशील त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह, अजय मिश्र, बृजबिहारी सिंह, अरविंद गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक संघ के अरविंद राय, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के राहुल सिंह, शिक्षामित्र संघ के पंकज सिंह, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह आदि थे। बांसडीह : तहसील में कर्मचारियों ने मंगलवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के आवाह्न पर कार्य नहीं किया। इससे दूर दराज से आये फरियादियों को निराश हो कर लौटना पड़ा। कार्यबहिष्कार में आरके सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह, जय प्रकाश ओझा, उमेश कुमार, अमजद अली, दिनेश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed