फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emphasis on registration of Scout and Guide teams in schools

Ballia News: विद्यालयों में स्काउट और गाइड दलों के पंजीकरण पर जोर

Mon, 02 Feb 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on registration of Scout and Guide teams in schools
बलिया। सीबीएसई बोर्ड एवं माध्यमिक बोर्ड के सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप स्काउट और गाइड दलों का पंजीकरण होगा। पंजीकृत विद्यालय के दलों का नवीनीकरण शुल्क जमा करवाने, प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, विभिन्न विद्यालयों से स्काउट-गाइड शुल्क जमा करने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था की कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक कुंवर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को आयोजित की गई। जिला संगठन आयुक्त गाइड सरिता ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का स्कार्फ अलंकरण किया। स्वागत जिला सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। वर्ष भर में किए गए कार्यक्रमों की संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की गई। जिला संगठन आयुक्त सौरभ पाण्डेय ने सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की आख्या तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त निर्भय नारायण सिंह ने सत्र में आयोजित वयस्क प्रशिक्षण जैसे बेसिक तथा एडवांस कोर्स पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिला आयुक्त गाइड पद पर प्रतिमा सिंह, प्रधानाचार्या डा़ॅ रामविचार रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड के पद पर कुसुम वर्मा, सहायक जिला आयुक्त स्काउट के पद पर जयप्रकाश पांडे, स्काउट मास्टर, शहीद मंगल पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज नगवां के नाम के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया गया। अध्यक्षता कर रहे जनपद के जिला आयुक्त स्काउट विश्व रंजन सिंह प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज दिउली द्वारा जनपद के सभी विद्यालयों से संपर्क स्थापित कर विद्यालयों में दल पंजीकरण, नवीनीकरण तथा प्रशिक्षण कराए जाने की बात की। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर एवं कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed