फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity supply to 60 villages remained disrupted for 30 hours

Ballia News: 60 गांवों की बिजली 30 घंटे रही ठप

Fri, 20 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 60 villages remained disrupted for 30 hours
नरहीं। विद्युत उपकेंद्र कैथवली से जुड़े 60 गांवों में बुधवार को ठप हुई बिजली आपूर्ति दूसरे दिन जाकर बहाल हुई। इस दौरान 30 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही। एक लाख से अधिक की आबादी से प्रभावित रही। बृहस्पतिवार की देर शाम आपूर्ति बहाल हुई। विद्युत उपकेंद्र कैथवली से जुड़े 60 गांवों की बिजली बुधवार को सुबह नौ बजे गुल हुई थी।
विज्ञापन

शाम को पता चला कि उपकेंद्र पर 33 हजार केबल में फाॅल्ट आ गया। फिर कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र कैथवली पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में गड़बड़ी आ गई है। इसके चलते पूरी रात उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालत यह थी कि पावर हाउस के सभी लोगों का मोबाइल स्विच ऑफ रहा। बिजली आपूर्ति को विद्युत उपकेंद्र कैथवली पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने देखा कि ट्रांसफाॅर्मर मरम्मत का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

सर्वदेव राय, धन्नजय राय, विजय श्रीवास्तव, शिवकुमार राय अमर देव राय ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में 30 घंटे तक बिजली गल रहने से पेयजल, मोबाइल चार्ज करने के लिए भटकना पड़ा। वैसे प्रतिदिन एक या दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed