फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity department got 1.59 crores, dilapidated wires will be replaced, capacity of transformers will increase

Ballia News: विद्युत विभाग को मिला 1.59 करोड़, बदले जाएंगे जर्जर तार, ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता

Mon, 13 Mar 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity department got 1.59 crores, dilapidated wires will be replaced, capacity of transformers will increase
गर्मी ने दस्तक दे दी है इसको लेकर विद्युत विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी है। शासन की ओर से वर्ष 2023-24 में निर्बाध आपूर्ति के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए 1.59 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई है। विभाग ने वर्ष 2023-24 के बिजनेस प्लान के तहत कार्यों का खाका भी तैयार कर लिया है। सभी कार्य अप्रैल में पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्लान के तहत अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों के तहत कुल 57 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम के अलग-अलग स्थानों पर छह, द्वितीय में 17, तृतीय में 19 व विद्युत वितरण खंड तृतीय के क्षेत्र में 16 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा ओवरलोड ट्रांसफार्मरों पर लोड कम करने के लिए 10 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम के क्षेत्र में पांच, द्वितीय में तीन, तृतीय में दो नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। गर्मी के दिनों में जर्जर नंगे तारों के टूटने की घटनाएं होती हैं। इसको देखते विभाग की ओर से कुल 75 किलोमीटर जर्जर नंगे तार बदले जाएंगे। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम में 10 किमी, द्वितीय में 30 किमी, तृतीय में 20 किमी व विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के क्षेत्र में 15 किमी नंगे तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाए जाएंगे। 58 किलोमीटर जर्जर एबीसी केबल को बदलने की तैयारी विभाग ने कर ली है। यह विद्युत वितरण खंड प्रथम में आठ किमी, द्वितीय में 20 किमी, तृतीय में 16 किमी व विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के क्षेत्र में 12 किमी जर्जर एबीसी केबल बदले जाएंगे। नगरा स्थित उपकेंद्र के जर्जर 11 केवी स्विच गियर भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन


शासन की ओर से वर्ष 23-24 के लिए 1.59 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। इससे कई तरह के कार्य अगले माह में कराए जाएंगे। इससे गर्मी के दिनों में निर्बाध आपूर्ति करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वकार अहमद, अधीक्षण अभियंता, विद्युत, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed