फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elected office bearers of Kesarwani Vaish Samaj took oath

केसरवानी वैश्य समाज के चुने गए पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 25 Oct 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Elected office bearers of Kesarwani Vaish Samaj took oath
रेवती। उप्र केसरवानी वैश्य समाज के स्थानीय इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर के शिव शांति कुटीर हॉल में रविवार की देरशाम को हुआ। समाज के नेताओं ने समाज के लोगों को राजनीतिक भागीदारी तथा उत्थान के लिए एकजुट होकर रहने का संदेश दिया। इस दौरान कोरोना काल में लोगों के प्रति खाद्यान्न सहित अन्य सहयोग के लिए समाज के 50 कोरोना वारियर्स युवाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार केशरी ने कहा कि आपसी विभेद को दरकिनार कर एकजुट होकर रहने से ही विकास संभव है। एकता और सहयोग से ही मिर्जापुर में समाज द्वारा निर्माण किया जा रहा धर्मशाला पूर्वांचल में उत्कृष्ट है। रेवती के खाली पड़ी समाज की भूमि पर धर्मशाला निर्माण के लिए आप आगे बढ़ें मेरे स्तर से भरपूर सहयोग होगा। विशिष्ट अतिथि श्रीकांत केशरी, बिहार प्रांत केसरवानी समाज के प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक कुमार केशरी आदि ने समारोह की प्रशंसा करते हुए युवाओं की सराहना की। समारोह को दीनानाथ केशरी, नंदलाल केशरी, सिरीश केशरी, प्रमोद केशरी, वीर बहादुर केशरी, अरुण केशरी, अशोक व उमाशंकर केशरी आदि ने संबोधित किया। निर्वाचित अध्यक्ष सुनील केशरी, उपाध्यक्ष पप्पू केशरी ने आगन्तुकों के आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed