{"_id":"6a88900d527f69b87305d2ea","slug":"elderly-man-pushed-and-knocked-down-as-a-prank-fir-registered-after-he-suffered-a-fractured-hip-ballia-news-c-190-1-ana1001-171197-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मजाक में बुजुर्ग को धक्का देकर गिराया, कमर की हड्डी टूटने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मजाक में बुजुर्ग को धक्का देकर गिराया, कमर की हड्डी टूटने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में रास्ते में बुजुर्ग को धक्का देकर गिराने और उनकी कमर की हड्डी तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता शांति देवी की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
सीताकुंड निवासी करीब 80 वर्षीय शांति देवी पत्नी शिवजी कानू ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि दो फरवरी 2026 की शाम करीब सात बजे उनके पति शिवजी कानू शौच के बाद घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में अरविंद खरवार और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पतोहू को लेकर अश्लील टिप्पणी करते हुए मजाक उड़ाने लगे।
शांति देवी के अनुसार, उनके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गए और उन्हें धक्का देकर ठंडी जगह पर गिरा दिया। इससे उनकी कमर की हड्डी टूट गई। घटना की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें थाने जाने की बात कहकर वहां से चली गई, लेकिन थाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पीड़िता ने 12 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वहां से भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष राजू राय ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद एक नामजद व दो अज्ञात पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।