फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elderly and seriously ill patients may have respiratory problems

Ballia News: बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सांस की परेशानी

Sun, 23 Nov 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly and seriously ill patients may have respiratory problems
बलिया। सुबह शाम ठंड व प्रदूषण के कारण बुजुर्गों व गंभीर मरीजों को सांस की परेशानी हो रही है। खांसी, गले में खराश की समस्या हो रही है। चिकित्सक बदलते मौसम में सावधानी बरतने व मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। वायु प्रदूषण की गुणवत्ता खराब हो गई है। हवा में नमी व धूल के कण बढ़ने से एलर्जी की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2504 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें नौ मरीजों को गंभीर बीमारी होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर किया। मेले में सर्दी, जुकाम व सीने में जकड़न के 475 बच्चों का इलाज किया गया। आरोग्य मेले के प्रभारी एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास ने बताया कि सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार के अलावा जोड़ों में दर्द व सांस की समस्या वाले मरीज आए। त्वचा में खुजली, चकत्ते की समस्या के भी मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

इंदरपुर : जन आरोग्य मेले में वायरल फीवर व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर आशीष चौहान ने 22 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी खंदवा पर डाॅ. सुनीता सिंह व न्यू पीएचसी कसौंडर पर डाॅक्टर राजेश यादव ने मरीजों का इलाज किया। मरीजों की संख्या हर जगह कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा : पीएचसी नगरा पर डॉक्टर रामध्यान ने 51 मरीजों का इलाज किया। सर्दी जुखाम, खांसी, गले में खराश के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सक ने मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराईं। इस मौके पर होम्योपैथ के डॉ. अभिमन्यु यादव, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, मिथिलेश सिंह, मुकेश सिंह, अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed