{"_id":"684864fc9361c3d91b04208c","slug":"eight-year-old-dispute-resolved-ballia-news-c-190-1-bal1001-141650-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आठ साल पुराने विवाद का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आठ साल पुराने विवाद का हुआ समाधान
विज्ञापन
लालगंज (बलिया)। आदर्श सेवा जूनियर हाईस्कूल, श्रीपालपुर के मैदान पर चहारदीवारी निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आठ वर्ष पुराने विवाद का उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी बैरिया ने समझौते के आधार पर मंगलवार को समाधान कराया। इसके बाद चहारदीवारी के लिए नींव की खोदाई शुरू हुई। तीन दिन से अन्न का त्याग करने वाले स्वामी हरिहरानंद ने अनशन तोड़कर प्रसाद ग्रहण किया।
उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी सहित पुलिस बल के साथ मंगलवार को श्रीपालपुर स्थित खपड़िया बाबा आश्रम पहुंचे। यहां पहले से जूनियर हाईस्कूल के कर्मचारी और प्रबंधक के प्रतिनिधि बहुआरा गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह और खपड़िया बाबा आश्रम ट्रस्ट के लोग उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि स्वामी हरिहरा नंद के अन्न त्यागने की सूचना के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की गई। वार्ता सफल रही, दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर जूनियर हाई स्कूल के मैदान पर चहारदीवारी निर्माण का काम शुरू हुआ।
स्कूल प्रशासन की तरफ से बात करने वाले सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी की सूचना पर दोनों पक्षों की आमने-सामने बैठकर बात हुई। इसमें तय हुआ कि स्कूल के मैदान पर चहारदीवारी बना दी जाए। इसके बाद गेट का निर्माण किया जाएगा, जिस पर विद्यालय नाम अंकित होगा और इसकी चाभी विद्यालय कर्मचारियों के पास रहेगी। आश्रम ट्रस्ट की ओर से कोई अन्य निर्माण नहीं कराया जाएगा। तय हुआ कि पहले स्कूल के मैदान की उत्तर दिशा में आश्रम की चहारदीवारी को को ऊंचा किया जाएगा।