फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight inter-district accused of theft arrested

चोरी के आठ अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Sep 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Eight inter-district accused of theft arrested
बलिया। थाना उभांव और फेफना की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय चोरों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के उपकरण, तीन अवैध तमंचा, दो चाकू, 1.15 लाख रुपये तथा चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उभांव अविनाश कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक फेफना पारसनाथ सिंह चोरी के मामलों के खुलासे के लिए बृहस्पतिवार को अखोप चट्टी पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति निर्माणाधीन राजकीय इंटर कालेज अखोप के पीछे डकैती की योजना बना रहे हैं। यहां से आठ व्यक्तियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दो व्यक्ति मौके से भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में सुबाष बनवासी, बनारसी बनवासी, छोटेलाल निवासी नसीरपुर थाना नोनहरा गाजीपुर, संजय, मुकेश बनवासी निवासी जीराबस्ती, रणजीत कुमार वर्मा निवासी चितनाथ (मार्किनिंगंज) थाना कोतवाली गाजीपुर, सुनील वर्मा निवासी पानी टंकी रोड रसड़ा, दीपक वर्मा निवासी रसड़ा शामिल हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस और दो चाकू तथा चोरी के 1.15 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछने पर बताया कि उनका डकैती और चोरी का संगठित गिरोह है। अखोप में ज्वैलर्स की दुकान में डकैती की साजिश रच रहे थे। बरामद रुपये चोरी में प्राप्त जेवर के बिक्री के हैं। आरोपियों ने बलिया, गाजीपुर व बिहार में अलग-अलग जगहों पर चोरियां की हैं। पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं को स्वीकारा। बनारसी और चौधरी ने बताया कि उभांव व बिड़हरा में अभी कुछ दिन पहले जो चोरी हम लोगों ने की थी, उसका कुछ माल हम लोगों ने सुनील वर्मा व दीपक वर्मा निवासी रसड़ा जिनकी दुकान सवंरा में है, बेचे हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर सोनार सुनील वर्मा, दीपक वर्मा तथा रणजीत वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बलिया शहर के आवास विकास कालोनी और बहादुरपुर में भी चोरी को स्वीकार किया है। सुनील और सुग्रीव बनवासी निवासी पातेपुर करीमुद्दीनपुर गाजीपुर फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed