फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Efforts will be made to make Bhagad Nala a tourist center by giving it the form of a lake: Mast

भागड़ नाला को झील का स्वरुप देकर पर्यटन केंद्र बनाने का होगा प्रयास: मस्त

Tue, 10 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to make Bhagad Nala a tourist center by giving it the form of a lake: Mast
बैरिया। अस्तित्व खो रहे भागड़ नाले को जल संग्रहण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको झील का स्वरूप देकर पर्यटन केंद्र बनाने की योजना है। इस काम में बैरिया, रेवती व मुरलीछपरा क्षेत्र पंचायतों से सहयोग लिया जाएगा। यह बात सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगलवार को सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय में कही। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए अपनी निधि से भी धन खर्च करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि देवपुर मठिया से भागड़ नाला सरयू नदी से निकल कर छेड़ी, जमालपुर, चकिया, तिवारी के मिल्की, रानीगंज, भीखाछपरा, इब्राहिमाबाद, बकुल्हा, ठेकहा के रास्ते मांझी घाट स्थित सरयू नदी में जाकर मिला है। इसकी लंबाई लगभग 22 किलोमीटर है। अतिक्रमण व प्राकृतिक कारणों से कहीं-कहीं इसका स्वरूप समाप्त हो गया है। अधिकांश जगह गंदगी के चलते बदहाल है। इसे प्राकृतिक स्वरूप प्रदान करने के साथ ही इसे जल संग्रहण क्षेत्र के रूप में विकसित करने व झील बनाकर पर्यटन केंद्र का स्वरूप देने का प्रयास होगा। जिन-जिन ब्लॉक क्षेत्रों में यह भागड़ नाला है वहां के ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी से कहूंगा कि अपने-अपने क्षेत्र में भागड़ नाला की सफाई मनरेगा से करवा दें। शेष कार्य के लिए धन की व्यवस्था मैं करूंगा। सांसद मस्त ने बताया कि इसी भागड़ नाला के किनारे संत स्वामी महाराज बाबा, संत सन्तोष बाबा, संत सुदिष्ट बाबा का आश्रम है। यहां पर इन लोगों ने तपस्या की है यह भागड़ नाला अतिक्रमण के चपेट में है। इसका पुनरोद्धार किया जाएगा। इस मौके पर बैरिया के प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, मुरलीछपरा प्रमुख कन्हैया सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed