फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Educational details of teachers will be verified

Ballia News: शिक्षकों के शैक्षिक विवरण का किया जाएगा सत्यापन

Wed, 21 Dec 2022 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Educational details of teachers will be verified
बलिया। शासन यूपी बोर्ड परीक्षक आदि की नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सतर्क हो गया है। विद्यालयों के जिन शिक्षकों का डाटा अर्थात शैक्षिक विवरण पहले से ही बोर्ड की वेबसाइट पर फीड है, उनका सत्यापन होगा। डाटा का सत्यापन ब्लॉक स्तर पर होगा। सत्यापन के लिए टीम गठित हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 607 माध्यमिक विद्यालय है। इनमें 32 राजकीय, 92 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा 483 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब पांच हजार से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। शासन यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षकों का शैक्षिक विवरण हर साल परिषद की वेबसाइट पर फीड कराता है। शासन को परीक्षकों की नियुक्ति आदि में फर्जीवाड़ा के आरोप लगने की शिकायत मिलती रहती है। अब मामले को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस रमेश कुमार सिंह के अनुसार, जिन शिक्षकों का डाटा यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर पहले से ही फीड है उनका सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन ब्लॉक स्तर पर सत्यापन के लिए टीम बना दी गई है। इसके साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों का शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर फीड होना है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हो रहा बदलाव
डीआईओएस रमेश कुमार सिंह के अनुसार, परिषद की वेबसाइट पर शिक्षकों के नाम, शैक्षिक योग्यता, नियुक्ति का विषय, नियुक्ति की अवधि, विद्यालय का नाम, कब से कार्यरत हैं, आदि करीब एक दर्जन बिंदुओं की जानकारी फीड होती है। विभाग की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी, प्रैक्टिकल परीक्षा तथा उत्तर के मूल्यांकन की ड्यूटी शिक्षकों के वेबसाइट पर फीड शैक्षिक विवरण के अनुसार ऑनलाइन लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed