फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   E-rickshaw drivers are arbitrary, traffic system collapses, causing traffic jams.

Ballia News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, लगता है जाम

Thu, 19 Feb 2026 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers are arbitrary, traffic system collapses, causing traffic jams.
चित्तूपुर चौराहे के पास खड़े ई रिक्शा। संवाद - फोटो : संवाद
बलिया। शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी आम लोगों पर भारी पड़ रही है। वहीं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चुनौती बनते जा रहे है। कई बार जाम की स्थिति बन जा रही है। उनके लिए न कोई रूट है और न ही कोई स्टैंड है। हालत यह है कि जहां खड़ा कर दिए वहीं उनका स्टैंड हो गया। सबसे खतरनाक स्थिति तब हो जाती है जब बीच सड़क पर ही खड़ा कर सवारी बैठने लगते है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, सवारी के चक्कर में एक दूसरे के समकक्ष लगा लेते है। पीछे वाले वाहनों के हार्न देने पर भी वह साइड नहीं करते। सवारी के चक्कर में कई बार टक्कर भी हो जाती है। इससे कार चालकों का नुकसान हो जाता है। कार चालकों के विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। प्रशासन की माने तो शहर के अंदर लगभग 3500 ये अधिक रिक्शा का संचालन होता है। इनके लिए रूट नंबर कई बार पुलिस की तरफ से बनाया गया लेकिन उसका पालन नहीं हुआ, जिससे चलते दिक्कत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

माल्देपुर-कदम चौराहा फोरलेन पर रेलवे स्टेशन के सामने दोनों लेन पर ई-रिक्शा वालों का कब्जा रहता है।
चित्तू पांडेय चौराहा पर हर वक्त जाम रहता है। फोरलेन बनने के बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिली। क्रासिंग होने के कारण बड़े वाहन फंस जाते है।
शहर के प्रमुख मार्ग कुंवर सिंह चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी अधिक दिखाई पड़ती है। मार्ग पर ई-रिक्शा खड़े होने से दिक्कत होती है। -
रोडवेज के पास सड़क पर रहता जमावड़ा शहर के अंदर अत्यधिक ई-रिक्शा होने के कारण दिक्कतें हो रही हैं।
स्टेशन-शहीद पार्क चौक मार्ग, शहीद पार्क चौक क्षेत्र, सिनेमा-हनुमानगढ़ी मार्ग, कासिम बाजार, टाउनहाल रोड, गुदरी बाजार व लोहापट़्टी, आर्य समाज रोड।

ई-रिक्शा सिस्टम से संचालन को समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इनके रूट निर्धारण की प्रक्रिया नए सिरे से की जाएगी। इसकी योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इसका पालन कराया जाएगा।-अनवर अली, प्रभारी निरीक्षक यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed