फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   E grade given to the district in the scheme of Energy Department, Backward Class Department and Water Corporation.

Ballia News: ऊर्जा विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग व जल निगम की योजना में जिले को ई ग्रेड

Thu, 17 Oct 2024 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
E grade given to the district in the scheme of Energy Department, Backward Class Department and Water Corporation.
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। ऊर्जा विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग व जल निगम की योजना को ई ग्रेड और 15वें वित्त आयोग, मध्याह्न भोजन व विद्यार्थियों की उपस्थिति और निर्माण कार्य में जिले को डी ग्रेड प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से कहा कि योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जाए। जिससे रैंकिंग में सुधार हो। उन्होंने कहा कि पेंशन में ए प्लस ग्रेड से नीचे आने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को डिजिटल एक्स-रे मशीन को तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से नहरों की सफाई का कार्य समय से पूर्ण कराने के लिए कहा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बैठक से अनुपस्थित रहने पर पर्यटन अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी एवं एआर को-ऑपरेटिव को निर्देशित किया कि बीज एवं खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उप कृषि निदेशक ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए टीम गठित कर लिया गया है। जबकि अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग से कि सड़क को गड्ढा मुक्त किए जाने के कार्य की प्रगति आख्या प्रतिदिन उपलब्ध कराने को कहा।

डीएम ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी से दीपावली के दृष्टिगत फायर सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस को गंभीरता से लिया जाए तथा आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन तथा सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed