फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   During scrutiny, the Samajwadi Party candidate's nomination paper was rejected, leading to protests by his supporters.

Ballia News: जांच में सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज, समर्थकों का हंगामा

Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
During scrutiny, the Samajwadi Party candidate's nomination paper was rejected, leading to protests by his supporters.
रसड़ा। रसड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह का नामांकन वैध मिला। सपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। इसपर सपा समर्थकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र वैध होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी गई। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने सुरेश सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह, पूर्व प्रमुख वेद प्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान टुनटुन सिंह, प्रधान अजय कन्नौजिया, अंकित सिंह, प्रवीण सिंह, अजय सिंह, रमेश सिंह, नथुनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, सपा प्रत्याशी धनपाल पाण्डेय का पर्चा निरस्त होने पर देर शाम तक ब्लॉक मुख्यालय पर पर्चा कैसे खारिज हुआ उसका जवाब मांग कर हंगामा करने लगे। सपा प्रत्याशी धनपाल पांडेय ने आरोप लगाया कि चार बजे तक पूछा जा रहा था तो चुनाव अधिकारी द्वारा कहा जाता रहा कि सभी पर्चे वैध है। कुछ ही देर में पर्चा अवैध कैसे हो गया। पर्चा खारिज होने से सशंकित सपा कार्यकर्ता प्रत्याशी धनपाल पाण्डेय,चंद्रशेखर सिंह, जिलापंचायत सदस्य शैलेश सिंह, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रविंद्र यादव आदि कार्यकर्ता सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालय पर जमे रहे। मौके पर उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।----
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना
बलिया लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा की सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सत्ता के बल पर पदों को हथियाना भाजपा की पुरानी आदत है। रसड़ा में गलत तरीके से सत्ता में बैठे लोगों ने पर्चा खारिज कराया। भूमि विकास बैंक के चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी का कागजात पूर्ण होने के बाद भी निरस्त कर दिया गया। कहा कि इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में छह फर्जी सदस्यों को मतदान स्थल तक जाने की अनुमति दे दी गई थी। चुनावों में जीत का हर हथकंडा भाजपा अपना रही है। वह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या करनी चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed