फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to non-linking of mobile number with Aadhaar, farmers are facing problems in registration of paddy sales.

आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने से किसानों को धान बिक्री पंजीकरण में हो रही दिक्कत

Fri, 10 Dec 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Due to non-linking of mobile number with Aadhaar, farmers are facing problems in registration of paddy sales.
क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए किसानों के मोबाइल का ओटीपी परेशानी का सबब बन चुका है। जिन किसानों के आधार का मोबाइल नंबर लिंक नहीं है वह अपना पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना है। इसके बाद लेखपाल के सत्यापन के बाद धान किसान बेच सकते हैं। लेकिन पंजीकरण करते समय आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी जाने की व्यवस्था है। लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनका आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर या तो बदल गया है या भूल गए हैं। इसके चलते ओटीपी के अभाव में उनका पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि गेहूं विक्रय के समय भी हम किसानों को परेशान होना पड़ा था। सरकार द्वारा 30 क्विंटल प्रति किसान से खरीद की व्यवस्था लागू कर दी गई थी। इसके चलते पंजीकरण के बावजूद क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होने से कई किसानों को अपना गेहूं वापस ले जाना पड़ा था। किसानों का आरोप है कि अब खरीफ के समय धान खरीद न हो इसके लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर को जरिया बना दिया गया है। इस बाबत विपणन निरीक्षक प्रदीप जायसवाल ने बताया कि 10 किसानों से 480 क्विंटल 52 किलो धान खरीद कर लिया गया है। पहले आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी जा रहा था लेकिन किसानों की असुविधाओं को ध्यान रखते हुए अब अगर लिंक मोबाइल नम्बर नहीं है तो पंजीकरण के समय आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर के जगह दूसरा मोबाइल नंबर भी दिया जा सकता है। उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा और उक्त किसान का पंजीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed