फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drug representatives demonstrated at labor office against pharmaceutical companies

दवा कंपनियों के खिलाफ दवा प्रतिनिधियों ने श्रम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drug representatives demonstrated at labor office against pharmaceutical companies
बलिया। उत्पीड़न के खिलाफ दवा प्रतिनिधियों ने मंगलवार को श्रम परिवर्तन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दवा कंपनियां सामूहिक निष्कासन, स्थानांतरण और वेतन व भत्तों में हो रही कटौती कर रही हैं. प्रदर्शनकारियों ने श्रममंत्री को संबोधित ज्ञापन श्रम अधिकारी और जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में कहा गया है कि दवा प्रतिनिधियों को बिना किसी सूचना के निकाला जाना ये घोर अन्याय है। एफएमआरएआई के नेता रघुबंश एवम प्रमोद ने बताया कि कोरोना काल के समय में दवा कंपनियों को तीन से पांच गुना फायदा हुआ है। इसके बावजूद भी बहुत सी कंपनियों ने दवा प्रतिनिधियों को बड़े स्तर पर बिना किसी सूचना के नौकरी से निकाला है।अब तो जब मन में आये तब वेतन रोक देना और ट्रांसफर कर देना उनके लिए आम बात हो गई है । वेतन रोकने के साथ ही प्रताड़ित भी किया जा रहा है हाल ही में कई कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है । कई कंपनियों ने दवा प्रतिनिधियों का न सिर्फ वेतन रोका है बल्कि उन्हें प्रताड़ित करने की मंशा से दूर - दराज के क्षेत्रों में अनैतिक तरीके से स्थानांतरित भी किया जा रहा है। सीटू संयोजक अजीत सिंह ने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारियों का व्यवहार हम मजदूर वर्ग के लोगों के प्रति उदासीन रहा है। दवा कम्पनियां एक के बाद एक गैरकानूनी तरीके से दवा प्रतिनिधियों को प्रताड़ित कर रही है । इनकी लगातार शिकायत करने के बावजूद श्रम विभाग और संबंधित अधिकारियों का व्यवहार बेहद अफसोस जनक रहा है । जो हमारे लाखों दवा प्रतिनिधियों के लिए चिंता का विषय है। इस मौके पर कमलेश, देवेंद्र , रंजीत ,रवि श्रीवास्तव, छोटन,शैलेश , विनय , आलोक, नरेंद्र आदि दवा प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed