{"_id":"643ad6137a3b801024041e55","slug":"drug-representatives-dead-body-found-hanging-ballia-news-c-20-1-155699-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दवा प्रतिनिधि का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दवा प्रतिनिधि का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के चंद्रशेखर नगर में दवा प्रतिनिधि नितेश पांडेय (28) निवासी पांडेय बहेलिया मेहरवां सिवान, बिहार ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर पाकर पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हैं। आत्महत्या के कारणों लेकर संशय बना हुआ हैं।
नितेश पांडेय मिराकस दवा कंपनी में प्रतिनिधि (एमआर) का कार्य करते थे। चंद्रशेखर नगर में अपने एक दोस्त संग रहते थे। साथी कुछ दिनों से अपने गांव गया था। शनिवार को नितेश के डयूटी पर न आने के कारण मैनेजर रात में आवास पर पहुंचा। फोन करने पर कमरे के अंदर से मोबाइल की घंटी की आवाज आ रही थी। कमरा अंदर से बंद था। शंका होने पर मैनेजर ने पुलिस को फोन किया।
उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारी व पुलिस को दी। मौके पर चौकी प्रभारी पीएन सिंह दलबल के साथ पहुंचे। मकान मालिक की उपस्थिति में कमरे का फाटक तोड़ा गया तो नितेश खिड़की के सहारे माफलर के फंदे पर लटका हुआ था। उसके गले में ईयर फोन था। जवानों ने शव को फंदे से उतार जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस मोबाइल, लैपटॉप व अन्य जरूरी सामान कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया। पुलिस की सूचना पर देर रात पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच होगी।