फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Driver killed and three injured after school bus hit e-rickshaw in ballia

Ballia: बच्चों से भरी स्कूल बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Fri, 30 Dec 2022 05:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क. बलिया
अमर उजाला नेटवर्क. बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Dec 2022 05:05 PM IST
सार

शिवपुर-बसंतपुर बलिया मार्ग पर खड़े ई-रिक्शा में तेज रफ्तार स्कूल बस ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Driver killed and three injured after school bus hit e-rickshaw in ballia
एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में शुक्रवार सुबह स्कूल बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में  ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर-बसंतपुर बलिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक ई-रिक्शा सवारियों के इंतजार में खड़ा था। चालक सीट पर बैठा था। तभी सामने से आ रही बच्चों से भरी स्कूल बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। वहीं, तेज आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे। ई-रिक्शा में बैठे सवारियों और चालक को बाहर निकाला।  
विज्ञापन


टक्कर के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया। एम्बुलेंस से घायल ई-रिक्शा चालक नारायनपुर निवासी सुनील राजभर (35), और सवारी मिथुन चौहान, संजय और उपेन्द्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। उसमें सवार 15 बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल भेजा। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed