फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Driver dies after being crushed under a dumper

Ballia News: डंपर की नीचे दबने से चालक की मौत

Sat, 26 Apr 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being crushed under a dumper
बैरिया। पुलिस चौकी चांददियर के समीप हुए हादसे में जमुआंव थाना संदेश जिला भोजपुर (बिहार) निवासी 28 वर्षीय डंपर चालक की हादसे में मौत हो गई। हादसा बालू पलटते समय डंपर पलटने से हुआ। धर्मवीर कुमार बृहस्पतिवार की देर शाम सिताब दियर बांध से बैरिया बालू लादकर लेकर आया। पुलिस चौकी चांददियर के समीप बालू पलट रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर डंपर पलट गया। डंपर के नीचे चालक दब गया। डंपर पलटने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक धर्मवीर कुमार को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा लाया। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक का बड़ा भाई मोहन यादव बैरिया थाना पहुंचा। इसके बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed