फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drinking water supply will be improved with Rs 98 lakh, 3000 people will benefit

Ballia News: 98 लाख रुपये से दुरुस्त होगी पेयजल आपूर्ति, 3000 लोगों को होगा फायदा

Thu, 01 May 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will be improved with Rs 98 lakh, 3000 people will benefit
बलिया। नगर पालिका की ओर से शहर में की जा रही पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए शासन ने करीब 98.07 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की है। साथ ही प्रथम किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। इससे नगर के जगदीशपुर पानी टंकी परिसर स्थित दो ट्यूबवेल की बोरिंग के साथ ही पाइप लाइन को भी दुरुस्त कराया जाएगा, जिससे करीब 3 हजार की आबादी लाभान्वित होगी और उन्हें पेयजल के पीले होने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बीते 29 मार्च को नगर विकास अनुभाग-5, लखनऊ के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को पत्र जारी कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य सेक्टर के पेयजल हेतु व्यवस्था योजना के अंतर्गत प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त की धनराशि अवमुक्त किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

जिसके तहत नगर में पेयजलापूर्ति के कार्य के लिए 98.07 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 20.00 लाख रुपये की धनराशि जारी करने ने का उल्लेख किया था। स्वीकृति धन से पेयजल आपूर्ति से संबंधित चार कार्य कराए जाने हैं। 78.44 लाख रुपये से जगदीशपुर में जलकल कैंपस में स्थित दो नलकूपों के रीबोर के अलावा 19.63 लाख रुपये की लागत से जगदीशपुर जलकल कैंपस में स्थित नलकूप एक व दो के पाइप लाइन विस्तार एंव पंपिंग प्लांट का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के जलकल के जेई कौशलकांत ने बताया कि शासन की ओर से दो नलकूपों ओर उनके पाइप लाइन व पंपिंग प्लांट के लिए 98.07 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। जिसके तहत कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed