फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dozens of masked men who reached the engagement created ruckus, did aerial firing

Ballia News: सगाई में पहुंचे दर्जनों नकाबपोशों ने किया हंगामा, की हवाई फायरिंग

Sun, 28 May 2023 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
Dozens of masked men who reached the engagement created ruckus, did aerial firing
बलिया। सहतवार-रेवती मार्ग स्थित एक लाज में सगाई के दौरान दिनदहाड़े कई नकाबपोशों के गालीगलौज और असलहे से हवाई फायर करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर नकाबपोश युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व हुई एक चाकूबाजी की घटना को लेकर युवाओं के दो गुट के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार को एक गुट के सदस्य की बहन की सगाई ममता उत्सव वाटिका मैरिज हाल में चल रही थी। इसकी खबर लगने पर दूसरे गुट के दर्जनों की संख्या में लाठी डंडा और असलहे से लैस नकाबपोशों ने लाज में भाई की तलाश में जमकर हंगामा किया। इस दौरान अवैध तमंचा से फायर भी किया।
विज्ञापन

वीडियो में दर्जनों नकाबपोशों हाथों में लाठी-डंडा लिए लाज के बाहर खड़े हैं। दबंगों का हवाईफायर करते वीडियो में दिख रहा है। बांसडीह सीओ एसएन वैश्य ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर नकाबपोशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed