फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dowry harassment case registered against five including husband

Ballia News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Nov 2023 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered against five including husband
सदर कोतवाली के चंद्रशेखर निवासी एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति रितिक मिश्रा, ससुर, सास, ननद पर मुकदमा दर्ज किया। चंद्रशेखर निवासी खुशबू मिश्रा ने आरोप लगाया कि मार्च 2019 में रितिक मिश्रा एक रिश्तेदारी में आया था। उससे मेरी जान पहचान हो गई। 2019 से ही वह और रितिक मिश्रा रिलेशनशीप में थे और दोनों के बीच संबंध काफी अच्छे थे। कुछ दिन के बाद वह और रितिक मिश्रा अलग किराये का मकान लेकर रहने लगे। वर्ष 2021 में रितिक मिश्रा वाराणसी के एक मंदिर में उससे शादी किए। शादी में उसकी दोस्त व रितिक के दोस्त शामिल थे। शादी के बारे में रितिक के परिवार के सभी लोग जानते है। शादी से दोनों परिवार के किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति नही थी। रितिक मिश्रा करीब दो वर्ष पति-पत्नी की तरह साथ रहा, हमदोनों से 18 माह का एक लड़का ऋषि मिश्रा है। खुश्बू ने कहा कि करीब नौ माह पूर्व से रितिक उसके साथ नहीं रह रहा है तथा उसके बच्चे को रहने के लिए कोई खर्चा नहीं दे रहा है। रितिक मिश्रा से पिता से बात की तो इनके द्वारा मुझको गाली गलौज दिया गया। उन्होंने मायके से 10 लाख दहेज लेकर आने के बाद रखने की बात करते हैं। पति रितिक मिश्रा पिता के चढ़ाने- बढ़ाने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर पति समेत सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रितेश मिश्रा ने कहा की वह बेवजह आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed