फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Door-to-door garbage collection could not take concrete shape

Ballia News: मूर्त रूप नहीं ले सका डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

Sun, 13 Jul 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection could not take concrete shape
बलिया। नगर क्षेत्र में करीब सात वर्ष बाद भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था मूर्त रूप नहीं ले सकी है। हालांकि समय-समय पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से योजना का संचालन सभी 25 वार्डों में होने का दावा किया जाता रहा है। वहीं, वार्डों के सभासद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं होने की बात कहते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिक्षेत्र में वर्ष 2018 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की गई थी। इस व्यवस्था को संचालित करने के लिए पहले आर्यन कंपनी से करार भी किया गया था, लेकिन योजना परवान नहीं चढ़ पाई। वर्ष 2023 में आर्यन से अनुबंध समाप्त कर दिया। इसके बाद लायंस ग्रुप को सफाई की जिम्मेदारी दी, तब भी हालात जस के तस रहे। इसके बाद नपा की ओर से लायंस ग्रुप का अनुबंध भी समाप्त कर दिया गया। हालांकि अब नपा की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था के लिए सीबीएस फैकल्टी मैनेजमेंट लिमिटेड, पटना के साथ करार हुआ है, लेकिन डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर अब तक कोई कार्ययोजना नहीं बनीं है।
विज्ञापन

कूड़े का अलग-अलग होता है उठान
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के तहत गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करना है, लेकिन ऐसा होता शहर में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। लगभग सात वर्ष पूर्व आर्यन ग्रुप के माध्यम से नगर के 11 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरूआत की गई थी, लेकिन संसाधानों के अभाव के कारण योजना मूर्त रुप नहीं ले पाई। जबकि नपा के जिम्मेदार कागजों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का दावा करते रहे। धरातल पर अभी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की कवायद होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जल्द शुरुआत कराई जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही धरातल पर डोर-टू-डोर कलेक्शन की व्यवस्था कराई जाएगी।
-सुभाष कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, बलिया।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed