{"_id":"6a62730c4a560af53407241f","slug":"dogs-turn-aggressive-during-the-rainy-season-an-11-year-old-boys-finger-was-mauled-ballia-news-c-190-1-ana1001-169361-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बरसात में आक्रामक हुए कुत्ते, 11 वर्षीय किशोर की अंगुली चबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बरसात में आक्रामक हुए कुत्ते, 11 वर्षीय किशोर की अंगुली चबाई
विज्ञापन
नरही थाना क्षेत्र के कोट अंजोरपुर गांव निवासी अंकुर साहनी के कुत्ता काटने पर उपचार करते चिकित्स
- फोटो : 1
बलिया। बरसात के मौसम में जिले में आवारा कुत्तों के हमले बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन 130 से अधिक लोग कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेषकर बच्चों को अकेले बाहर न छोड़ने और कुत्तों से सतर्क रहने की अपील की है।
फेफना थाना क्षेत्र के कोट अजोरपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर बैठे 11 वर्षीय अंकुर साहनी पर अचानक हमला कर दिया। हमले में कुत्ते ने बच्चे के बाएं हाथ की एक अंगुली बुरी तरह चबा डाली। इसके अलावा उसके शरीर पर आठ स्थानों पर काटने और नोंचने के निशान मिले हैं।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को खदेड़कर घायल अंकुर को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर लिया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बरसात के दौरान आवारा कुत्तों का व्यवहार अधिक आक्रामक हो सकता है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए और बिना देर किए नजदीकी अस्पताल पहुंचकर एंटी-रेबीज टीका लगवाना चाहिए। गंभीर मामलों में इम्यूनोग्लोब्युलिन की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
इस बाबत एसीएमओ डॉ. अभिषेक मिश्र ने बताया कि बरसात के मौसम में कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ जाती हैं। बताया कि जिला अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है, इसलिए कुत्ता काटने की स्थिति में तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना चाहिए।