फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doctors and health workers will not be relieved without a reliever

बिना रिलीवर आए कार्यमुक्त नहीं होंगे चिकित्सक और स्वास्थकर्मी

Thu, 14 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Doctors and health workers will not be relieved without a reliever
स्टाफ चिकित्सकों के अभाव में अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के साथ ही खून जांच, एक्स-रे, सिटी स्कैन, आदि मरीजों को परेशानी हो रही है। सीएमएस डा. दिवाकर सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों में अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। स्टाफ के आने बाद स्थिति सामान्य हो सकेगी। जिन लोगों का अन्य जनपदों के लिए स्थानांतरित किया गया है, जब तक रिलीवर नहीं आएंगे तब तक उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सम्बद्ध चिकित्सकों को उनके पूर्व के स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इसे अस्पताल के लिए आवश्यक मानव संपदा को देखते हुए क्रियान्वित किया जाएगा। जिला अस्पताल में शासन के स्थानांतरण नीति के तहत 21 चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद यहां की स्थिति भयावह हो गई है। सरकारी अभिलेखों के अनुसार लेवल वन के 156 चिकित्सा अधिकारियों के सापेक्ष पहले ही 68 चिकित्सा अधिकारियों के पद खाली थे। इसमें से भी एलवन के 17 चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण अन्य जनपदों के लिए कर दिए गए हैं। इसी तरह लेवल दो के 17 चिकित्सा अधिकारियों में तीन चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया है। एल 3 के 34 चिकित्सा अधिकारियों के सापेक्ष मात्र आठ चिकित्सा अधिकारी हैं। 26 पद रिक्त पड़े हुए हैं। यही हालत एल 4 लेवल के 14 पदों के सापेक्ष पांच चिकित्सा अधिकारी कार्यरत हैं। उक्त लेवल के नौ चिकित्सा अधिकारियों के पद रिक्त चल रहे हैं। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना इन दिनों चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed