{"_id":"5a09e0634f1c1b60678baf5d","slug":"do-not-forget-to-cut-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी कटने का भ्रम न पालंे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी कटने का भ्रम न पालंे
ballia
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में सोमवार को मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में भाग लेते कर्मचारी और अधिकारी।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने निर्वाचन कार्य में लगाये गये कर्मियों से कहा है कि वह इस भ्रम में न रहे कि उनकी ड्यूटी कट जाएगी। ऐसा कतई नहीं होगा। लिहाजा वह दिए गए दायित्व का सही तरीके से निर्वहन करें। डीएम सोमवार को मण्डी समिति में आयोजित पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी गयी बुकलेट को भलीभांति पढ़ लिया जाए। यदि कुछ समझ में नहीं आता है तो उसे संबंधित अधिकारी से समझ लें। जितनी अच्छी जानकारी होगी, उतने ही सहजता व बेहतर तरीके से ड्यूटी निभाई जा सकेगी।
कहा कि आयोग के साफ्टवेयर के अनुसार ड्यूटी लगी है। विशेष परिस्थिति में ही किसी की ड्यूटी कटेगी। इसलिए भ्रम में कोई न रहें कि कहीं से बातचीत कर ड्यूटी कटवा लिया जाएगा। प्रशिक्षण में गायब होने पर मुकदमा दर्ज तो होगा ही, विभागीय कार्रवाई भी होगी। कहा कि कोई भी प्रशिक्षण से गायब न रहे। इसके लिए शासन स्तर से सख्त आदेश है कि गायब रहने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।उन्होंने सभी कर्मियों को भरोसा दिलाया कि निर्भीक होकर चुनाव कराएं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जो निर्वाचन ड्यूटी करने लायक नहीं है उनकी स्क्रीनिंग होगी। सीडीओ की देखरेख में व डॉक्टरों की टीम के साथ बनी स्क्रीनिंग कमेटी के सामने उनको बैठना होगा।
कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को इस बात के सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह चुनाव मे लगे कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करें। यदि यह पाया गया कि सरकारी दायित्वों के निर्वहन में कोई कर्मचारी अक्षम हैं और निर्धारित शासनादेश के अंतर्गत पाये जाते हैं तो अनिवार्य सेवानिवृत्त की सिफारिश भी की जा सकती है। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल, एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव के अलावा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।