फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM warns on anti-erosion work incomplete

Ballia News: कटानरोधी कार्य अधूरा मिलने पर डीएम ने दी चेतावनी

Thu, 13 Jul 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM warns on anti-erosion work incomplete
बलिया। दूबेछपरा के गोपालपुर में कटानरोधी कार्यों का जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना। ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही व मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि साइट इंचार्ज नहीं रहते हैं। कार्य दो सप्ताह से बंद है। करीब चार करोड़ की लागत से कटानरोधी कार्य कराया हो रहा है। कागजों पर काम 95 फीसदी हो चुका है लेकिन धरातल पर 60 फीसदी भी काम नहीं हुआ है। इसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी। कहा कि आपके खिलाफ उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। काम होने को लेकर भी मौके पर मौजूद अधिकारी सटीक जानकारी नहीं दे सके। गोपालपुर में एसडीओ अमृतलाल को निरीक्षण करने के साथ ही रिपोर्ट देने का दिशा निर्देश दिया। एक सप्ताह के अंदर हर हाल में कटानरोधी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गोपालपुर के लोगों ने इस दौरान गंगा के किनारे अवैध खनन की शिकायत की। कहा कि बाढ़ आई तो हम लोगों का गांव जल्दी ही गंगा में समा जाएगा। मना करने के बाद भी खनन जारी है। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा से मौके का निरीक्षण करने के लिए कहा। खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed