{"_id":"5dd820c78ebc3e54d031f8cb","slug":"dm-sp-inspects-selected-land-of-fire-station-ballia-news-vns4958047194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने किया फायर स्टेशन की चयनित भूमि का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने किया फायर स्टेशन की चयनित भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ व एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग ने सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के गौरा मदनपुरा में प्रस्तावित फायर स्टेशन के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के काश्तकारों से बातचीत की और उनकी सहमति से संबंधित जानकारी ली। हालांकि सभी काश्तकारों ने इसे बेहतर कदम बताते हुए अपनी सहमति जताई। साथ ही हर विकास कार्य में सहयोग देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय से दूर होने के नाते यहां पर स्टेशन की अत्यंत आवश्यकता थी। उसकी करीब सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। जल्द ही फायर स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी होगा।
...तो यहां भी बनेगी नगरा थाने की एक पुलिस चौकी : बलिया। गौरा मदनपुरा में प्रस्तावित फायर स्टेशन के पास एक पुलिस चौकी भी बननी है। इसके लिए जिले से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संस्तुति डीआईजी आजमगढ़ के यहां चली गई है। पुलिस प्रदेश मुख्यालय से संस्तुति होते ही पुलिस चौकी का भी निर्माण शुरू हो जाएगा। लंबे समय से इस क्षेत्र में एक पुलिस चौकी की भी आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
------------------