फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM office flanked by legislators

डीएम कार्यालय का विधायक ने किया घेराव

Sat, 28 May 2016 11:39 PM IST
Updated Sat, 28 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM office flanked by legislators
डीएम कार्यालय का विधायक ने किया घेराव
फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को विद्युत कार्य में लापरवाही बरते जाने की बात कहते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। दोषी अभियंताओं के निलंबन और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय देरशाम तक विधायक पर समर्थकों के साथ बैठे रहे।
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्र में प्रस्तावित विद्युत विभाग के कार्यों के लिए विधायक निधि से धन आवंटित किया था। लेकिन विद्युुत विभाग की लापरवाही से प्रस्तावित कार्य को अब तक पूरा नहीं किया गया। इस पर विधायक ने 31 मार्च, 2016 को अधिशासी अभियंता विद्युत और सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता की।
विज्ञापन


इसमें लिखित आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। अब तक कार्य पूरा तो दूर आरंभ तक नहीं किया गया। इससे नाराज विधायक ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। मौके पर एसडीएओ आशीष चौहान तथा जेई संजय यादव मौके पर पहुंचे। इस पर अभी तक कार्य पूर्ण न कराए जाने के बारे में एडीएम बच्चालाल मौर्य ने कारण पूछा। इस पर अधिकारी द्वय ने कोई उत्तर नहीं दिया। इस पर नाराज विधायक ने विद्युत विभाग के दफ्तरों में तालाबंदी के साथ संबंधित अधिशासी अभियंता को निलंबित करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed