फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM inspected treasury

कोषागार व बहुउद्देश्यीय सभागार को डीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 11 Nov 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM inspected treasury
कोषगार के निरीक्षण के दौरान डीएम। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार को कोषागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की साफ-सफाई व रिकार्ड रूम में अभिलेखों के रख-रखाव की बेहतरी पर सराहना की। हालांकि निरीक्षण का उद्देश्य पेंशनरों की सुविधाओं की जांच करना था। जिलाधिकारी वहां मौजूद पेंशनरों से बातचीत की। उनको किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं है, इसके बारे में जानकारी ली। वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह को निर्देश दिया कि पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण में तत्परता बरती जाए। अगर किसी टेबल पर बाबू कोई दिक्कत करते हैं तो उसे गंभीरता से लेते हुए उन पर बेहिचक कार्रवाई हो। इसके बाद वे पूरे कोषागार में घूमकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। रिकार्ड रूम में गए तो वहां बेहतर ढंग से रखे गए अभिलेखों को देख काफी खुश हुए। इसके लिए उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनवर की पीठ थपथपाई। डबल लॉक का भी जायजा लिया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का भी निरीक्षण किया। बिजली और लाइट की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने पर कार्यदाई संस्था के अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल यहां विद्युत व्यवस्था ठीक कराएं। कहा कि यह सभागार अत्यंत भी बेहतरीन है और इसकी बेहतरी को मेंटेन रखना है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विजय कांत श्रीवास्तव, नाजिर अश्विनी तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed