फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM complain of pronounced Anndataon

डीएम को सुनाया अन्नदाताओं का दुखड़ा

Tue, 31 Mar 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 31 Mar 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
DM complain of pronounced Anndataon
किसानों की समस्या को लेकर मंगलवार को भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुआवजे के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद जिलाधिकारी से मिलकर क्षतिपूर्ति की मांग की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उनको सौंपा। भाजपा नेताओं ने कहा कि हफ्ते भर के अंदर दो बार तूफान और ओलावृष्टि से जनपद के किसान तबाह हो गए हैं। उनकी कमर टूट गई है। अब अन्नदाता भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


पत्रक में बताया है कि पहले सूखा फिर शीतलहर और अब ओलावृष्टि के प्रकोप से किसानों की मेहनत की चौपट हो गई है। अब किसानों को ही खाने के लाले पड़ जाएंगे। वहीं उनको यह भी चिंता सताने लगी है कि आखिर बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर, गृहस्थी कैसे चलाएंगे। बर्बादी के बाद किसान खून के  आंसू रो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को बेटी के हाथ पीला करने की चिंता सता रही है, तो किसी को कर्ज चुकाने की। ऐसे में उनका खेवनहार कोई नहीं दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार से समय रहते किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है, ताकि वे आगे की खेती भी कर सकें।


कहा कि किसानों को क्षतिपूर्ति देने के साथ ही उनका बैंक कर्ज माफ कि या जाए। मांग किया कि इसके लिए सरकार एक विशेष टीम गठित कर गांव-गांव में जाकर क्षति का जायजा ले तथा क्षतिपूर्ति दे। पत्रक देने वालों में नंदलाल सिंह, सदानंद तिवारी, अरविंद कुमार ठाकुर, अजय चौबे, ददन वर्मा, सत्येंद्र तिवारी, गणेश दूबे आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed