फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM and SP reached university by boat

डीएम-एसपी ने विवि का किया निरीक्षण

Thu, 07 Nov 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
DM and SP reached university by boat
जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय का निरीक्षण करने जाते एसपी व डीएम। - फोटो : BALLIA
बलिया। जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में तीन फीट पानी लगने से शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी होने पर गुुरुवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ मौका मुआयना करने नाव से विश्वविद्यालय में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार और एसडीएम सदर से वार्ता की।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से जूझ रहे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का निरीक्षण डीएम श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेंद्रनाथ ने किया। विश्वविद्यालय परिसर से कार्यालय तक तीन फीट पानी लगा है। इसके चलते दोनों अधिकारियों को नाव से विश्वविद्यालय के कार्यालय में जाना पड़ा। जिलाधिकारी ने एसपी, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव व विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार के साथ समस्या के निदान पर चर्चा की। इससे क्या प्रभावित हुआ है इसके बारे में पूछताछ की। बताया गया कि विश्वविद्यालय से संबंधित समस्त रिकॉर्ड सुरक्षित हैं। समस्या के समाधान के लिए बताया गया कि जब तक कटहल नाला का अतिक्रम हटेगा नहीं, तब तक बहाव नहीं होगा। यह भी बताया कि सुरहा ताल में कुल आठ नाले गिरते हैं, जबकि निकलने के लिए मात्र कटहल नाला ही सहारा है। इस बार बरसात भी ज्यादा हो गयी, इस वजह से ताल पूरी तरह भर गया और कटहल नाला भी अतिक्रमण व सफाई नहीं होने से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं खींच पा रहा है। समस्या देखने के बाद डीएम-एसपी ने तय किया कि अब सख्ती से कटहल नाले से जुड़ी हर समस्या का हल निकालना जरूरी है। अगर नाले में कहीं अतिक्रमण है तो उसे सख्ती से हटवाया जाएगा। नाले की सफाई भी कराना अत्यंत आवश्यक है। इसको सिंचाई विभाग द्वारा प्राथमिकता पर रख कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला जेल में वापस आएंगे बंदी : बलिया। जिला जेल में कैदियों के आने का सिलसिला अब शुरू हो जाएगा। अब अंबेडकरनगर से जो कैदी पेशी पर आएंगे वे जिला जेल में ही रहेंगे। जलभराव की समस्या के बाद धीरे-धीरे यहां की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने जिला जेल का निरीक्षण किया। जेल में हो रहे मरम्मत कार्यों का भी जायजा लिया। अंतिम चरण में चल रहे रंगाई पुताई के कार्य को शीघ्र समाप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कूड़ा-कचरा हटाने और पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर व फागिंग का निर्देश नगरपालिका को दिया। जेलर ने बताया कि दस बैरक पूरी तरह सही हो गए हैं। पहले से भी जो भी दीवाल या फर्श मरम्मत करने लायक थी, उसे एकदम दुरुस्त करा दिया गया है। रंगाई पुताई और हल्के मरम्मत का कार्य चल रहा है। जेल में खराब हो चुकी खाद्य सामग्री को हटाने और खाने-पीने के सामानों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जेलर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed