{"_id":"6aea27cc448552f23f05ffa6","slug":"diwan-amar-singh-laid-to-rest-with-a-gun-salute-ballia-news-c-190-1-bal1001-176464-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सशस्त्र सलामी के बीच दीवान अमर सिंह को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सशस्त्र सलामी के बीच दीवान अमर सिंह को अंतिम विदाई
हल्दी। थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी पुलिसकर्मी अमर सिंह (42) को मंगलवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में उनके निधन के बाद मंगलवार भोर में पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह होते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों, मित्रों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। घर से अर्थी उठते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का विलाप देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
रामगढ़ स्थित गंगा घाट पर पुलिस के जवानों ने अमर सिंह को सशस्त्र सलामी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष राजू कुमार राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके 12 वर्षीय ज्येष्ठ पुत्र अमन सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी तो घाट पर मौजूद लोगों की आंखें छलक पड़ीं। अमर सिंह शाहजहांपुर में सिपाही के पद पर तैनात थे। रविवार को सीने में दर्द की शिकायत पर वह अस्पताल पहुंचे थे। जांच के दौरान सीने में संक्रमण की समस्या भी सामने आई। उपचार के दौरान सोमवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अमर सिंह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।