फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District judge's security increased after threat

Ballia News: धमकी के बाद बढ़ाई गई जिला जज की सुरक्षा, आरोपी की तलाश हुई तेज

Fri, 15 Dec 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
District judge's security increased after threat
जिला जज अशोक कुमार को फोन पर उनके लड़के के एनकाउंटर की धमकी मामले में प्रशासन की नींद उड़ी है। एसपी एस आनंद ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। पुलिस की सर्विलांस टीम फोन नंबर के सहारे आरोपी की शिनाख्त करने में जुटी है। शिनाख्त होते ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना होगी। पुलिस आरोपी को दूसरे जिले का निवासी मान रही है।
विज्ञापन

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जिला जज की सुरक्षा बढ़ा दी है। आवास से लेकर कचहरी तक पुलिस पीएससी के जवान मुस्तैद हैं। हर आने जाने वाले की निगरानी की जा रही है। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया की फोन करने वाले आरोपी की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। जिला सत्र न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने जिला जज के निर्देश पर सदर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि 10 दिसंबर की रात 8.52 बजे जिला जज के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाला व्यक्ति पुलिस वर्दी में था। उसने खुद को सदर कोतवाली में तैनात बताया। उसने जिला जज को उनके लड़के का एनकाउंटर करने की धमकी दी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि जिला जज ने उसे अपनी आधिकारिक स्थिति का हवाला दिया। बावजूद इसके आरोपी उन्हें धमकी देता रहा। पुलिस ने तहरीर पर धमकी देने वाले अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed