फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District divided into 25 zones and 182 sectors, magistrates will be posted

Ballia News: 25 जोन व 182 सेक्टरों में बंटा जिला, तैनात होंगे मजिस्ट्रेट

Thu, 04 Apr 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
District divided into 25 zones and 182 sectors, magistrates will be posted
लोक सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिले की सात विधान सभाओं में तीन लोक सभा क्षेत्रों के लिए एक जून को मतदान कराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से सभी विधान सभा क्षेत्रों को 25 जोन व 182 सेक्टरों में बांटा गया है। मतदान के दिन जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार चक्रमण करेंगे।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि जनपद में अंतिम चरण जून माह में मतदान होना है, फिर भी तैयारियों को अंतिम रुप देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासनिक तैयारियों को देखें तो प्रत्येक जोनल मजिस्ट्रेट के जिम्मे 104 से 105 बूथों की जिम्मेदारी होगी और चुनाव के दौरान पल-पल की सूचना से जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएंगे। इसी तरह प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के जिम्मे सात से आठ मतदान केंद्रों के 14 से 15 बूथों की होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव के दौरान हमेशा चक्रमण करते रहेंगे और चुनाव के दौरान होने वाली गतिविधियों और समस्याओं से संबंधित जानकारी को समय-समय पर जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed