{"_id":"5ecabddd8ebc3ee0a3019fea","slug":"disputed-astatement-of-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के विवादित बोल, कहा-राहुल गांधी हैं ‘रट्टू तोता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के विवादित बोल, कहा-राहुल गांधी हैं ‘रट्टू तोता’
Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को ‘रट्टू तोता’ बताया है। कहा कि उनके पीए जैसा लिख कर देते हैं, वह वैसा ही बोल देते हैं। उनके पास अपना कोई दृष्टिकोण नहीं है। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने अपने मतदाताओं से अब कांग्रेस से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, सावधान रहना जरूरी है। सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नियमों का पालन करें, हम कोरोना से जंग जीत जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर इसका प्रभाव बहुत ही कम है। अपने देश की आबादी और इसके प्रभाव से मरने वालों का अनुपात देख लीजिए।
विज्ञापन
समाजसेवा को अपना सबसे बड़ा धर्म बताते हुए विधायक ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो वह चिकित्सकीय टीम के साथ भी सेवा में पीछे नहीं रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वे कोरोना से बचाव के लिए रात में हल्दी दूध पीने का सुझाव देते थे। अब उनका कहना है कि कोरोना कोई महामारी नहीं है। महामारी तो वह होती है जो तूफान की तरह आकर लोगों को मार कर चली जाए।
विज्ञापन