फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Displeased with the joke, he stabbed his cousin with a knife.

Ballia News: नागवार गुजरा हंसी-मजाक, चचेरे भाई को मारा चाकू

Tue, 28 Jan 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Displeased with the joke, he stabbed his cousin with a knife.
जयप्रकाशनगर /बैरिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में हंसी मजाक के दौरान एक युवक को चचेरे भाई ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विशुनपुरा गांव निवासी पिंटू सिंह (22) अपने चचेरे भाई कन्हैया सिंह से हमेशा हंसी मजाक किया करता था। मंगलवार की सुबह भी उसने मजाक किया, जो कन्हैया को नागवार लगा और उसने अपने पास रखे छोटे चाकू से पिंटू पर वार कर दिया। इससे पिंटू घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ बैरिया उस्मान व एसएचओ बैरिया रामायण सिंह ने घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। एसएचओ बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


अमरूद तोड़ने से मना करने पर युवक को घोंपा चाकू, गिरफ्तार

दुबहड़। थाना के ग्राम पंचायत ओझा कछुआ सरबहनपुर में सोमवार की शाम अमरूद तोड़ने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान चाकू के हमले से एक युवक घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओझा कछुआ सरबहनपुर निवासी नितेश दुबे पास के ही अभिजीत दुबे के दरवाजे पर लगे पेड़ से अमरूद तोड़ रहा था। अभिजीत ने उसे अमरूद तोड़ने से मना किया। आरोप है कि इस पर गाली गलौज करते हुए उसने अभिजीत पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद भाग निकला। शोर सुनकर घायल युवक के परिवार के सदस्य आ गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां उसका उपचार कराया गया। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभिजीत दुबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी नितेश को बसरिकापुर ढाले के पास से चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed