फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dirt lying on the ghat on the second day of Ganga Yatra

गंगा यात्रा के दूसरे दिन घाट पर पसरी गंदगी

Tue, 28 Jan 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dirt lying on the ghat on the second day of Ganga Yatra
गंगा यात्रा प्लान की खबर- लालगंज के बहुआरा सतीघाट पर फैला कचरा। - फोटो : BALLIA
बलिया। बड़ी धूमधाम से सोमवार को दुबे छपरा के गोपालपुर गंगा घाट पर पांच दिवसीय गंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गंगा पूजन आदि के साथ गंगा की आरती भी हुई। फिर गंगा की सफाई को लेकर लंबे चौड़े दावे और वादे किए गए। मंत्रीगण नाव पर और रथ पर सवार होकर यात्रा में रवाना हो गए। लेकिन मंगलवार को उसी स्थान पर हर तरफ गंदगी फैली नजर आई। कल तक जिन पौधों को ट्री गार्ड से कवर किया गया था आज ट्री गार्ड गायब थे और पौधे मुरझाए नजर आ रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर हर तरफ कूड़ा फैला हुआ था। गांव के लोगों ने बताया कि कल के बाद कोई सफाईकर्मी गांव में नहीं पहुंचा है। संवाद सूत्र दया छपरा के अनुसार गंगा यात्रा का शुभारंभ दुबेछपरा के गोपालपुर गंगा घाट पर सोमवार को राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने किया था। मंगलवार को यहां गंगा चबूतरा व कार्यक्रम स्थल पर हर तरफ कूड़ा कचरा फैला हुआ था। प्रदर्शनी स्थल पर भी चारो तरफ कचड़ा फैला हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि कोई भी सफाईकर्मी आज दिखाई नहीं दिया। गंगा यात्रा के रास्ते में जो पौधे लगाए गए थे, वे मुरझाए लग रहे थे। साथ ही पौधों के बचाव के लिए लगाई गई जाली (ट्री गार्ड) मौके पर मौजूद नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होते ही जाली हटा ली गई। कुल मिलाकर स्वछ भारत के नाम पर केवल खानापुरी की गई थी। गंगा यात्रा के दौरान बोट के साथ तैनात पीएसी के जवान साधन के इंतजार में मंगलवार दोपहर तीन बजे तक कार्यक्रम स्थल पर बैठे हुए थे। उस समय यहां पर बनाए गए हेलीपैड को उखाड़ने का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed