फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DIOS summoned list of those who boycott the assessment

मूल्यांकन का बहिष्कार करने वालों की डीआईओएस ने तलब की सूची

Thu, 07 May 2020 04:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
DIOS summoned list of those who boycott the assessment
बलिया में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार को जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए शामिल शिक्षकों की सूची तलब की है। इस बाबत डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि सात मई तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु उपस्थित न होने वाले राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के डिप्टी हेड और प्रवक्ताओं/ सहायक अध्यापकों की सूची तैयार कर तत्काल कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

पत्र में यह भी जिक्र किया है कि जिन शिक्षकों द्वारा ई पास हेतु आवेदन किया गया है उनका भी विवरण दें, जिससे पास निर्गत कराया जा सकें। उन्होंने कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन महत्वपूर्ण दायित्व है। यदि बिना पूर्वानुमति के किसी प्रधानाचार्य/ शिक्षक ने जनपद मुख्यालय छोड़ा है तो उसका स्पष्टीकरण लिया जायें। बता दें कि माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा द्वारा कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन का हवाला देकर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार कर रहा है। जिससे बड़े पैमाने पर मूल्यांकन कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed