फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DIG said, take action against Rasuka, Gangster, Gundact on the accused of murder

डीआईजी ने कहा, हत्या के आरोपियों पर रासुका, गैंगेस्टर, गुंडाएक्ट की करें कार्रवाई

Fri, 18 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
DIG said, take action against Rasuka, Gangster, Gundact on the accused of murder
बलिया। पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चंद्र दुबे ने परिक्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ में एसपी मऊ, एसपी बलिया एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आजमगढ़ के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था के संबंध में निर्धारित बिंदुओं, उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चलाये जा रहे अभियान जैसे अवैध शराब व अवैध शस्त्र, टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई और महिलाओं, बालिकाओं एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से संबंधित पंजीकृत अभियोगों में की गयी कार्यवाही की समीक्षा की। वाहन चेकिंग एवं विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की। वहीं हत्या में पंजीकृत अभियोगों में अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध रासुका, गैंगेस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट की भी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ द्वारा तीनों जनपदों में माफियाओं व उनके सहयोगियों के विरुद्ध कुर्की एवं संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed