{"_id":"57bb46b14f1c1bc21fd4f806","slug":"dig-commissioners-visited-the-flooded-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा
balia
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ का निरीक्षण करती कमिश्नर नीलम अहलावत
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर नीलम अहलावत और डीआईजी धर्मवीर ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूबेछपरा के रिंग बंधे और एनएच 31 को टूटने से बचाने के लिए तैयार रहें। कहा कि चाहे इसके लिए कहीं से भी कोई टीम बुलानी हो या तकनीकी काम कराना हो तो कराएं। अधिकारियों ने बैरिया तहसील के रामगढ़, दूबे छपरा, जयप्रकाश नगर आदि इलाकों मेंे अधिकारियों को विशेष हिदायत दी।
कमिश्नर और डीआईजी ने जयप्रकाशनगर क्षेत्र के एनएच-31 के किनारे स्थित चांद दियर गांव सहित रोड का भी निरीक्षण किया और निर्देश्ा दिए। इस मौके पर डीएम गोबिवंद राजू एनएस, पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी, सदर एसडीएम रामानुज सिंह, बैरिया एसडीएम अरविंद कुमार से लगायत बाढ़ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। रविवार को गंगा ने हाई फ्लड लेवल को पार करते ही कई दशकों का रिकार्ड भी तोड़ दिया। जिसके चलते सदर व बैरिया तहसील में 150 गांव गंगा के पानी से घिरे हुए हैं, वहां गोरखपुर से पहुंची एनडीआरएफ टीम व चतुर्थ वाहिनी पीएसी इलाहाबाद से मोर्चा संभाला। लेकिन अभी बहुत से ऐसे गांव हैं, जहां लोग प्रशासन की सहायता की आस लगा हुए हैं।
गंगा का जलस्तर अधिक बढ़ जाने के चलते एनएच-31 के मझौंवा, पचरूखिया, हुक्म छपरा, दूबे छपरा से लगायत कई जगहों पर गंगा का पानी एनएच-31 के उपर-ऊपर बहने लगा है। जिसको बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने बालू से भरी बोरियों व राबिश से रोकने का प्रयास तो कर रही है, लेकिन कहीं न कहीं बंधे का रिसाव शुरू हो जा रहा है। वादिलपुर, मझौवा, रेपुरा, गहलौत बस्ती, बजरहा, चौबे छपरा, श्रीनगर, मुजहीं में अब भी किसी तरीके की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। कमिश्नर ने चौकियों पर चिकित्सक की निश्चित रूप से तैनाती का निर्देश दिया। इसके लिए बाढ़ ग्रस्त इलाकों से सीएमओ को फोन कर हिदायत दी।