{"_id":"67f56f95573349f4c90cd144","slug":"dharna-postponed-for-two-weeks-boycott-of-judicial-work-will-continue-ballia-news-c-190-1-bal1001-137312-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो सप्ताह के लिए धरना स्थगित, जारी रहेगा न्यायिक कार्य का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो सप्ताह के लिए धरना स्थगित, जारी रहेगा न्यायिक कार्य का बहिष्कार
विज्ञापन
बैरिया। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह के आश्वासन पर सोमवार से धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने मंगलवार को दो सप्ताह के लिए धरना स्थगित कर दिया, लेकिन न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रखेंगे।
न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए दर्जनों मुकदमों की पत्रावलियां बिना सुनवाई के पक्ष विपक्ष को अनुपस्थित दिखाकर खारिज किए जाने के खिलाफ सोमवार से बैरिया तहसील के अधिवक्ता धरने पर बैठे थे। मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे उप जिला अधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने धरनारत अधिवक्ताओं व बार के पदाधिकारी से वार्ता की व समस्या समाधान के लिए समय मांगा। अधिवक्ताओं ने बैरिया तहसील में व्याप्त दुर्व्यवस्था व भ्रष्टाचार के तरफ उपजिला अधिकारी का ध्यान उपेक्षित किया। अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर दो सप्ताह के लिए धरना तो स्थगित कर दिया, लेकिन न्यायिक बहिष्कार समाप्त करने पर राजी नहीं हुए। इसलिए धरना स्थगित हो गया न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिंह, महामंत्री विनय सिंह, पूर्व अध्यक्ष रुद्रदेव कुंवर, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, अजय सिंह, रामप्रकाश सिंह, देवेंद्र मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह, अक्ष्यवर पांडे आदि अधिवक्ता वार्ता के समय मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक उम्मीद जताई है।