फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dhanteras se dilli chali bhrigu express

धनतेरस से दिल्ली चली भृगु एक्सप्रेस

Fri, 28 Oct 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 28 Oct 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
dhanteras se dilli chali bhrigu express
भूगु ट्रेन को हरी झंडी दिखाते सांसद भरत सिंह।
मॉडल स्टेशन बलिया से दिल्ली के आनंद विहार के लिए चलने वाली भृगु एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से रेलमंत्री सुरेश प्रभु, रसांसद नीरज शेखर ने नई दिल्ली तथा मॉडल रेलवे स्टेशन बलिया पर सांसद भरत सिंह ने रेल अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


बलिया से दिल्ली के लिए सीधी पहली ट्रेन चलाई गई। भव्य सभा के माध्यम से सांसद भरत सिंह ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ओर से बलिया वासियों के लिए धनतेरस की सौगात बताई। कहा कि जनपदवासियों ने जिस आशा और विश्वास के साथ केंद्र में भाजपा सरकार बनाने में अपना सहयोग किया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास नारे के साथ केंद्रीय मंत्री सभी के लिए कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

जिसका परिणाम है बलिया से सीधे दिल्ली के लिए सुपर फास्ट ट्रेन का शुभारंभ। वहीं दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि बलिया से उनका पुराना लगाव है। जिसके चलते उन्होंने बलिया में बहुत सारी परियोजनाओं को मूर्त रूप देने का मन बनाया। जिसकी शुरूआत उन्होंने बलिया से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाकर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरूण सिंह बंटू, कृष्ण बिहारी राय, रमेश राय, डा. राजीव कुमार, अरविंद गांधी, रामरज तिवारी, देवानंद सिंह, राजीव मोहन चौधरी, केतकी सिंह, एसके कश्यप आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, विधायक उपेंद्र तिवारी, मंजू सिंह, विक्रम सिंह, डा. अरूण सिंह गामा, आनंद स्वरूप शुक्ल, लक्ष्मण सिंह, हेमंत पाठक, विजय बहादुर सिंह, परमिला गुप्त, सुनीता, राहुल रस्तोगी, वीरेंद्र राय, जयराम सिंह आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed