फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Details of teachers will be made public to prevent fraud

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सार्वजनिक होगा शिक्षकों का ब्योरा

Sat, 10 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Details of teachers will be made public to prevent fraud
बलिया। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए विभाग ने बड़ी पहल की है। इसके लिए सभी प्राथमिक, जूनियर, कंपोजिट स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में ‘हमारे शिक्षक’ बोर्ड लगाया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्कूल में कार्यरत शिक्षक की फोटो सहित जानकारी मिलेगी। फर्जी शिक्षक या तैनाती के बावजूद स्कूल न जाने वाले शिक्षकों की पहचान आसान होगी। निरीक्षण के समय एक ही नजर में शिक्षकों का ब्योरा दिख जाएगा। जिले में 2249 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 1,598 प्राथमिक 258 उच्च प्राथमिक और 392 संविलियन स्कूलों के साथ 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हमारे शिक्षक का बोर्ड लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से पत्र आया है। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है। प्रधानाध्यापकों और वार्डनों की जिम्मेदारी होगी अगले 15 दिनों में यह बोर्ड सभी स्कूलों में लग जाए। विभागीय अधिकारियों और अन्य के निरीक्षण करते समय इस बोर्ड को दिखाना अनिवार्य होगा। - मनिराम सिंह, बीएसए, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed