{"_id":"653572431ad030f601080554","slug":"deorias-rafael-won-chetak-competition-ballia-news-c-190-1-bal1001-5924-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: देवरिया के राफेल ने जीती चेतक प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: देवरिया के राफेल ने जीती चेतक प्रतियोगिता
विज्ञापन
चितबड़ागांव खेल मैदान पर स्व. जगदीश सिंह पहलवान की याद में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों के घोड़ों ने हिस्सा लिया। फाइनल राउंड में देवरिया के रामायन यादव के राफेल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर और जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने दीप जलाकर किया। सेमीफाइनल तीन, जबकि फाइनल चार चक्र का रहा। प्रत्येक चक्र में छह-छह घोड़ों ने हिस्सा किया। प्रत्येक चक्र में से दो-दो घोड़ों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया।
फाइनल राउंड में देवरिया के रामायन यादव के राफेल ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। मकसूद खान का घोड़ा बुलेट दूसरे पर रहा।इसी तरह बलिया के अरुण वर्मा का घोड़ा आकाश तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर उत्कर्ष सिंह, बृजकुमार सिंह, अनिल सिंह, गोरखनाथ सिंह, दिनेश सिंह, मूलन सिंह, पंकज यादव, टुन्ना यादव, रजनीकांत यादव आदि मौजूद रहे।