फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dengue patients coming to the hospital every day

जिले भर में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

Thu, 14 Nov 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dengue patients coming to the hospital every day
बलिया। जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 15-20 रोगी ऐसे आ रहे हैं जिनमें डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों में से करीब दो प्रतिशत डेंगू के मरीज होते हैं। इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर सहित देहात क्षेत्र में डेंगू अपना पांव तेजी से पसार रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 20 डेंगू के मरीजों को चिह्नित कर उनका उपचार किया जा रहा है। जबकि ओपीडी में रोज करीब एक हजार मरीजों का उपचार किया जाता है। ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीजों में करीब दो प्रतिशत डेंगू के मरीज होते हैं। वहीं जिले के अन्य सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों के आने का क्रम लगातार जारी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों का आना जारी है। अस्पताल की पैथालाजी में डेंगू जांच की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध है। डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। अभी तक किसी भी मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। मरीज ओपीडी के उपचार से ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

00
जलभराव के चलते मच्छरजनित बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। इन दिनों मलेरिया, डायरिया, बुखार आदि से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मच्छरों से बचाव करना होगा। अस्पतालों में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।-डॉ. प्रीतम, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed